राग - मारू बिहाग




राग - मारू बिहाग
थाट - कल्याण
जाति -औडव - संपूर्ण 
रस्वर - दोनों म शेष शुद्ध
वादी - ग
संवादी - नि
गायन समय - रात्रि का प्रथम प्रहर
वर्जित स्वर - रे ध आरोह में
न्यास के स्वर - ग ,प, नि
सम प्रकृतिक राग - कल्याण और विहाग


 यह राग बहुत अधिक प्राचीन तो नहीं है परंतु यह लोकप्रिय बहुत है इसीलिए ही इस राग में अधिक
प्राचीन बंदिश से नहीं मिलती। इस राग का चलन तीनों सप्तक में समान रुप से होता है यह दो रागो कल्याण तथा विहाग के मिश्रण से बना है इस राग के आरोह में शुद्ध म का प्रयोग केवल सा के साथ ही किया जाता है राग में पहले ध का प्रयोग राग विहाग के समान शीघ्रता से करते हैं और बाद में कल्याण के समान पर ठहराव के साथ ध का प्रयोग करते हैं रे स्वर का प्रयोग भी उसी प्रकार से किया जाता है राग के अवरोह करते हुए म ग म ग की संगति की जाती है राग में अधिक प्रयोग  में तीव्र म ही किया जाता है

राग अल्हैया बिलावल









राग -अल्हैया बिलावल
थाट- बिलावल
जाति- षाडव-संपूर्ण
वादी-ध
संवादी-ग
स्वर- दोनों नि
वर्जित स्वर- म (आरोह में)

गायन समय - दिन का प्रथम प्रहर 
न्यास के स्वर - सा ग प नि
आरोह - सा रे ग रे ग प ध नि सां
अवरोह - सां नि ध प, ध नि ध प ,म ग रे सा
पकड़ - ग रे ग प नि ध नि सां
                यह उत्तरांवादी राग है इसका चलन मध्य और तार सप्तक में अधिक होता है राग बिलावल में जब आरोह में म को वर्जित कर दिया जाता है और अवरोह हमें नी को कोमल कर लिया जाता है तो राग अल्हैया बिलावल बनता है इस राग में ध ग  स्वरो में स्वर संगति देखने को मिलती है जिसे मींड द्वारा लिया गया जाता है इस राग में ग, नि  स्वरों का वक्र प्रयोग देखा जाता है जैसे- ध नि ध प , ग रे ग ।
 कोमल नि का प्रयोग दो न स्वरों के मध्य किया जाता है जैसे - ध नि ध । यह राग गंभीर प्रकृति का राग है इसमें ख़्याल, तराने, द्रुपद आदि गाए जाते हैं

राग - शुद्ध कल्याण

            

राग -  शुद्ध कल्याण
थाट - कल्याण
जाति - औडव - संपूर्ण
वादी - ग
संवादी -ध
स्वर - म ( तीव्र ) शेष शुद्ध
वर्जित स्वर - म नि (आरोह में)
गायन समय - रात्रि का प्रथम प्रहर
सम प्राकृतिक राग - यमन, देशकार ,भूपाली
आरोह- सा रे ग प ध नि सां
अवरोह - सां नि ध प म(तीव्र) ग रे सा
पकड़ - ग ,रे सा, नि ध प सा, ग रे प रे, सा
यह गंभीर प्रकृति का राग है इस राग का विस्तार मन्द्र और मध्य सप्तक में अधिक होता है ऐसा माना जाता है कि शुद्ध कल्याण की उत्पत्ति भूपाली और कल्याण रागो के मेल से हुई है इसीलिए कई लोग इसे भूप कल्याण कहकर भी पुकारते हैं इस राग में रे और प स्वर संगति देखने को मिलती है जो राग को विशेष रंजकता प्रदान करती है राग के आरोह में म और नि स्वरों को वर्जित किया जाता है परन्तु अवरोह में भी इनका प्रयोग अल्प ही रहता है क्योकि  अवरोह में अक्सर प से ग पर आते हुए म (तीव्र) को मींड की सहायता से ही लिया जाता  है इसके साथ नि का प्रयोग भी इस कारण से कम ही किया जाता है क्योंकि इससे राग कल्याण की छाया आने की आशंका रहती है तान प्रस्तुत करते हुए तो म स्वर को पूर्णतः छोड़ ही दिया जाता है जबकि नि स्वर का प्रयोग अवरोह में कुछ गायको द्वारा देखा जा सकता है ऐसा राग को भूपाली से भिन्न दिखने में सहायता होता है

राग - भैरवी


राग - भैरवी
थाट- भैरवी
जाति - सम्पूर्ण-सम्पूर्ण
वादी - म
सम्पूर्ण - सा
स्वर - रे ग ध नि कोमल शेष शुद्ध
गायन समय - प्रातः काल
सम प्रकृतिक राग - बिलासखानी तोड़ी
 यह अपने थाट का  आश्रय राग है इस राग के संबंध में यह कहा जाता है की इसका गायन समय प्रातः काल होने पर भी आजकल गायक इस अपनी इच्छा अनुसार किसी भी समय गाते बजाते है यह पूर्वांग वादी राग है परन्तु कुछ गायक इसका वादी स्वर म के स्थान पर प मानते है इस  सिथति में यह राग उत्तरांग वादी हो जाता है
अधिकतर कुशल गायक इस राग को गाते हुए राग की सुंदरता बढ़ने के लिए अन्य स्वरों को भी विवादी स्वरों के रूप में प्रयोग कर लिया करते है  कुछ लोग इसे गंभीर प्रकृतिक का राग मानते है  परन्तु यह राग चंचल प्रकृति का राग है क्योकि इसमें सभी 12 स्वरों को प्रयोग कर लिया जाता है और सभी 12 स्वरों का कुशल प्रयोग इस राग की चंचल प्रकृति को दर्शाता है चंचल प्रकृति के रागो में शृंगारिक रस की अधिकता होती है इस राग में तराने, ठुमरी ,टप्पा ,गजल, भजन आदि अधिक देखने को मिलते है इस राग में अधिकतर मसीतखानी गते बजाई जाती है फ़िल्मी संगीत में भी अधितर इसी राग का प्रयोग देखा जा सकता है यह भी माना जाता है की प्रत्येक संगीत की सभा का समापन इस राग के द्वारा ही देखने को मिलता है    

राग - देस


राग - देस 
थाट - खमाज
जाति - औडव -सम्पूर्ण
स्वर - दोनों नि शेष शुद्ध
वर्जित स्वर - आरोह में ग ध
गायन समय - रात्रि का दूसरा प्रहर
न्यास के स्वर -सा, रे, प 
सम प्रकृतिक राग - तिलक कामोद
आरोह - सा रे  म  प नि सां
अवरोह - सां नि ध प, म ग रे ग सा 
पकड़ - रे, म प, नि ध प , प ध प म , म रे ग सा

राग देस पूर्वांग प्रधान चंचल प्रकृति का राग है इसमें अधिकतर ठुमरिया ,गीत, ग़ज़ल, भजन व् छोटे ख्याल गए जाते है इस राग में रे स्वर पर बार बार ठहराव तथा इसका वक्र प्रयोग देखने को मिलता है आरोह में प स्वर का अलप प्रयोग किया जाता है इसके वादी तथा सम्वादी स्वर को लेकर कुछ मतभेद देखने को मिलता है कुछ लोग इस राग के वादी 'रे' सम्वादी 'प' को न मानकर प स्वर को वादी और रे स्वर को सम्वादी मानते है परन्तु यह उचित नहीं है  क्योकि यह राग पूर्वांग वादी है  और इस राग का गायन समय रात्रि का दूसरा प्रहर है जो की दिन के पूर्व अंग में आता है इसीलिए वादी स्वर पूर्वांग में और सम्वादी उत्तरांग कहना ही ठीक है  इस राग में रे s म ग रे स्वर समूह बार बार लिया जाता है अवरोह में सां से प को मींड द्वारा लिया जाता है कभी कभी कुछ कुशल गायको द्वारा दोनों नि का प्रयोग करते हुए भी देखने को मिलता है

राग - खमाज


राग - खमाज
थाट - खमाज
जाति - षाड़व -सम्पूर्ण
स्वर - दोनों नि शेष शुद्ध
वर्जित स्वर - रे
समय - रात्रि का दूसरा प्रहर
आरोह - सा, ग म , प , ध नि सां
अवरोह - सां नि ध प, म ग रे सा 
पकड़ - नि ध, म, प ध म ग
यह एक चंचल प्रकृति का राग है इस राग में ग म प नि स्वर समूह इस राग को सौंदर्य प्रधान करता है
इस राग में भजन ठुमरी ग़ज़ल  आदि गाये जाते है ठुमरी गायन अधिक प्रचलित है कभी कभी कुछ गायक ठुमरी गाते हुए आरोह में 'रे' स्वर का भी प्रयोग कर लेते है इस राग में कुछ गायक प स्वर को छोड़ते हुए ग म प नि सा स्वरों को लेकर गाते है क्योकि इस राग में प पर अधिक ठहराव नहीं किया जाता परन्तु कुछ गुणीजन ग म प नि सा स्वरसमूह का प्रयोग करके आलाप - तान लेते हुए भी देखे जा सकते है इस राग के आरोह में ध स्वर का प्रयोग भी बहुत कम किया जाता है राग खमाज अपने थाट का आश्रय राग होता है राग में आरोह के स्वर लेते हुए कई बार गायक प स्वर को छोड़ते हुए सीधा म स्वर पर चले जाते है कर्नाटकी संगीत में इस राग को हरी कांम्बोजी के नाम से जाना जाता है  

राग - जौनपुरी


राग - जौनपुरी
थाट - आसावरी
जाति - षाड़व - सम्पूर्ण
वादी  - ध
सम्वादी - ग
स्वर - ग ध नि कोमल शेष शुद्ध
वर्जित स्वर - ग आरोह में
सम्प्रकृति राग - आसावरी
गायन समय - दिन का दूसरा प्रहर
आरोह - सा रे म प नि सां
अवरोह - सां नि प म रे सा
पकड़ - म प, नि प, म प रे म प

राग जौनपुरी गंभीर प्रकृतिक का राग है इस राग के चलन तार सप्तक में अधिक है यह उत्तरांग प्रधान राग है इस राग में रे म प और प ग स्वरों की संगति बार बार देखने को मिलती है इस राग में ग स्वर पर म और ध स्वर पर नि का कण लिया जाता है यह राग आसावरी से मिलता हुआ लगता है परन्तु आरोह में नि का प्रयोग इसे

आसावरी से अलग कर देता है क्योकि आसावरी में नि को वर्जित किया जाता है इसे अलावा भी कुछ बातें दोनों को अलग करती है जैसे दोनों का गायन समय अलग अलग है आसावरी राग का गायन समय प्रातः काल है परन्तु जौनपुरी राग का गायन समय दिन का दूसरा प्रहर है दोनों में जाती की भी भिन्नता है राग आसावरी की जाति  औडव -सम्पूर्ण है जबकि राग जौनपुरी की जाती षाड़व - सम्पूर्ण है  बहुत से रागो में कुछ स्वर समूह ऐसे आ जाते है जिसे किसी अन्य राग की छाया प्रकट हो इस राग में भी म प ध नि सां -रे नि प ऐसा स्वर समूह है जिससे की राग गांधरी जो एक प्राचीन राग है का आभास होता है परन्तु उस राग में दोनों रे का प्रयोग होता  है




उत्तरी , दक्षिणी संगीत

                                                                       



प्राचीन काल में सम्पूर्ण भारत में संगीत केवल एक पद्धति थी  किन्तु आज हम देखते है की संगीत की दो पद्धतिया हो गयी है कुछ विद्वानों का मत है की उत्तरी संगीत पर अरब और फ़ारसी संगीत का प्रभाव पड़ा जिससे उत्तरी संगीत दक्षिणी संगीत से अलग हो गया का कहना है उनका कहना है की 16वी. शताब्दी में भारत में मुसलमानो का आगमन शुरू हुआ और धीरे धीरे वे उत्तर भारत के शासक हो गए | अतः भारतीय संस्कृति , सभ्यता और संगीत पर उनकी अमिट छाप पड़ गयी परन्तु दक्षिणी भारत में कोई हस्तक्षेप न होने के कारण वहां का संगीत अपरिवर्तित रहा इस तरह हम  देखते है की उत्तरी और दक्षिणी इन दोनों पद्धतियो का मूल आधार एक ही है परन्तु समय के साथ कुछ बदलाव आ गए

1. उत्तर भारतीय संगीत पद्धति :-
                                              इसे हम हिंदुस्तानी संगीत पद्धति भी  कहते  है| भारत के  अधिकतर भागो में यही पद्धति प्रचलित है इस पद्धति का नाम ही  यह स्पष्ट होता है की   
यह उत्तर भारत में अधिक प्रचलन में है  भारत में यह पंजाब हरियाणा, उत्तर प्रदेश, बिहार, गुजरात,, जम्मू कश्मीर, उड़ीसा, आदि राज्यों क साथ अन्य भी कई राज्यों में प्रचिलित है

2. दक्षिण भारतीय संगीत पद्धति :-
                        जैसा क नाम से ही स्पष्ट होता है की यही दक्षिण भारतीय राज्यों में अधिक प्रचिलित है |जैसे :-मैसूर,  आंध्रप्रदेश ,तमिलनाडु  आदि |इस पददति को हम कर्णाटकीय संगीत
पददति के नाम से भी जानते है 

दोनों पद्धतियों में समानता:--
 
1 . दोनों पद्धतियों में 12 स्वरों का प्रयोग किया जाता है और उनके स्वर स्थान भी लगभग समान है              
2 . जिस प्रकार उत्तर भारत में थाट की मान्यता है उसी प्रकार दक्षिण भारत में मेल थाट की मान्यता है
     मेल और थाट एक दूसरे क पर्यायवाची है
3 . दोनों पद्धतियों में स्वर लय और ताल  का विशेष  महत्व है 
4 . दोनों पद्धतियों में कुछ ताल भी समान है
5 . दोनों पद्धतियों के कुछ राग भी स्वर की दृष्टि से समान है और कुछ रागो के नाम भी दोनों पद्धतियों में पाए जाते है हंसध्वनि राग दोनों पद्धतियों में
   जन्य राग है और समान स्वर वाला है और अड़ाना ,श्री , धनश्री ,रजनी और दोनों पद्धतियों में पाए जाते है परन्तु इनके स्वर भिन्न होते है
   हमारे भजन ,ख्याल ,तराना और ठुमरी कर्नाटक में क्रमशः कीर्तनम ,तिल्लाना और जावली से अधिक मिलते है 
6 . दोनों पद्धतियों में गायक को अपनी कल्पना से गाने की पूरी स्वतन्त्रता रहती है किन्तु आचार- विचार का अंतर होने के कारण कल्पना करने का ढंग अलग है 

 दोनों में भिन्नताएं:-

1 . यधपि दोनों पद्धतियों में 12 स्वर होते है फिर भी कुछ स्वरों के नाम भिन्न भिन्न है उत्तर भारतीय संगीत
      पद्धति के कोमल स्वर रे और ध दक्षिण  भारतीय संगीत पद्धति में शुद्ध रे ,ध के नाम से  जाते है और ये शुद्ध 
      नई को ककली निषाद कहते है
2 . उत्तर भारतीय संगीत  में 10 थाट है और दक्षिण भारतीय संगीत में 19  थाट माने जाते है
3 . दक्षिण भारतीय संगीत में कठोर बंधन है की यहा की बंदिशों में कोई परिवर्तन नहीं लाया जा सकता
      यह बंदिश की मौलिकता पर अधिक ध्यान दिया जाता है परन्तु उत्तर भारत में ऐसे कठोर नियम नहीं
      है यह गायक    
      बंदिश में अपनी इच्छा अनुसार परिवर्तन कर सकते है
4 . उत्तर भारत में ताल के लिए तबला और दक्षिण भारत में ताल के लिए मृदंगम प्रयुक्त होता है .
5 . उत्तर भारतीय संगीत  में स्वर की सिथिरता और गंभीरता पर विशेष ध्यान  दिया जाता है और दक्षिण
       भारतीय संगीत  में स्वर के कंपन और चंचलता पर अधिक ध्यान दिया जाता है
6 . दक्षिण  भारतीय संगीत  में यह प्राचीन नियम है के गायक गांय के बिच में मृदंग बजानी वाले को अपनी  
       कला के प्रदर्शन का समय देते है परन्तु उत्तरी  भारतीय संगीत  में तबले का प्रयोग संगीत को सुंदर
       बनाने   
       के लिए किया जाता है तबलियो को अपनी कला का परिचय देने के लिए अलग से समय दे दिया जाता है 
       जिसे स्वतंत्र वादन कहा जाता है   

राग पूर्वी






राग - पूर्वी

थाट - पूर्वी

जाति - सम्पूर्ण - सम्पूर्ण

वादी - ग

सम्वादी - नि

स्वर - रे ध कोमल म तीव्र शेष शुद्ध

न्यास के स्वर - सा ग प

गायन समय - सांयकाल

सम प्रकृतिक राग - पुरिया





राग पूर्वी गंभीर प्रकृतिक का राग है इस राग का चलन मन्द्र और मध्य सप्तकों में अधिक होता है यह अपने

थाट का आश्रय राग है इस राग में बड़े ख्याल ,छोटे ख्याल ,व् गतो को मींड ,कण , मुरकी आदि का खूब प्रयोग देखने को मिलता है आरोह करते हुए इस राग में अधिकतर प स्वर को छोड़ दिया जाता है आरोह में केवल तीव्र म का प्रयोग होता है परन्तु अवरोह में दोनों म (शुद्ध और तीव्र ) का प्रयोग होता है दो ग के बिच में म ( ग म ग ) स्वर का प्रयोग राग में सुंदरता से किया जाता है इस राग में सा ग प स्वरों का प्रयोग पर राग की विचित्रता निर्भर करती है 

राग की जातिया

                                                                                
 
  राग की जातिया

किसी राग की जाति से हमे यह पता चलता है की सम्बन्धित राग में कितने स्वरों का प्रयोग किया जाता है
राग की जाती राग के आरोह व अवरोह में प्रयोग किये जाने वाले स्वरों पर निर्भर करती है इसी आधार पर राग की तीन जातीय होती  है

1. औडव
2. षाड़व
3. सम्पूर्ण
 
औडव:-
          जिस राग में केवल पांच स्वरों का ही प्रयोग किया जाता है वह राग औडव जाती के राग कहलाते है
 षाड़व:-
           जिस राग में छःस्वरों का प्रयोग किया जाता है उसको षाड़व जाती का राग कहते है
सम्पूर्ण:-
            जिस राग में  सभी सातो स्वरों का प्रयोग किया जाता है उसको सम्पूर्ण जाती का राग कहते है

 यह जानने के पश्चात हमारा यह जान लेना भी आवश्यक है कि कुछ राग ऐसे भी है  जिनके आरोह में अलग तथा अवरोह में अलग स्वरों का प्रयोग होता हे ऐसे में इन तीन जातियों से तीन तीन उपजातिया बनाई गयी  जो इस प्रकार है


औडव

औडव-औडव:--
                         जब  राग के आरोह में  पांच और अवरोह में भी पांच स्वरों  का प्रयोग किया जाता है
                         तो उसे औडव-औडव जाती का राग कहा जाता है

औडव-षाड़व:-
                      जब राग के  आरोह में पांच और अवरोह में छः स्वर प्रयोग किये जाते है तो उसे
                         औडव-षाड़व जाती का राग कहते है
 
औडव-सम्पूर्ण:-
                           जब राग के आरोह में पांच और अवरोह में सात स्वरों का प्रयोग होता है तो उसे 
                           औडव-सम्पूर्ण जाती का राग कहते है

षाड़व

षाड़व-औडव:-
                       जब राग में आरोह में छः स्वर और अवरोह  में पाँच स्वरों  का  प्रयोग  किया जाता है
                      तो उसे षाड़व--औडव जाती का राग कहा जाता है

षाड़व-षाड़व:--
                        जब राग में आरोह में छः और अवरोह में भी छः स्वरों का प्रयोग किया जाता है तो उस
                        राग को षाड़व-षाड़व जाती का राग कहा जायेगा 

षाड़व-सम्पूर्ण :--
                            जब राग में आरोह में छः और अवरोह में सात स्वरों का प्रयोग किया जायेगा तो उस
                            राग को षाड़व-- सम्पूर्ण जाती का राग कहा जायेगा


सम्पूर्ण

सम्पूर्ण -औडव:--
                            जिस राग के आरोह में सात और अवरोह में पाँच स्वरों का प्रयोग किया जाता है उस राग को                              सम्पूर्ण-औडव  जाती का राग कहा जाता है 

सम्पूर्ण-षाड़व:-
                         जिस राग के आरोह में सात और अवरोह में छः स्वर प्रयोग किये जाते है उस राग को
                         सम्पूर्ण --षाड़व जाती का राग कहते है

सम्पूर्ण -सम्पूर्ण :-
                               जिस राग के आरोह में सात और अवरोह में भी सात ही स्वरों  का प्रयोग किया
                                जाता है उस  राग को सम्पूर्ण-- सम्पूर्ण  जाती का राग कहा जाता है